सुंदरबनी। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते लोगों ने एहतियात बरतते हुए लोहड़ी का पर्व मनाया। इस दौरान घर में रिश्तेदारों तथा सगे संबंधियों के साथ खुशियां बांटीं। नगर में भी त्योहार की रौनक रही। सुबह से ही लोगों में काफी उत्साह देखा गया। गैर सरकारी संस्था हेल्पिंग हैंड क्लब ने बाल आश्रम में रहने वाले बच्चों के साथ त्योहार मनाया। संवाद