फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कचरा फेंकने से फसल को हो रहा नुकसान

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा की नहर में फैली गंदगी और उगी झाड़ियां।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। नहर में लोगों द्वारा फेंके जा रहे कचरे का असर कई पंचायत के गांवों की खेती पर पड़ रहा है। इसकी रावी तवी इरीगेशन कांप्लेक्स और म्यूनिसिपल कमेटी की तरफ से संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। कचरा युक्त पानी से किसानों की फसल को भारी नुकसान होता है।
विज्ञापन

तेली बस्ती से निकली रही नहर बाड़ी ब्राह्मणा की कई पंचायतों को कवर करती है। इस नहर में लोग बड़े पैमाने पर कचरे के साथ-साथ घर का गंदा पानी भी फेंक रहे हैं। जब नहर में पानी छोड़ा जाता है तो वहीं गंदगी और कचरा किसानों के खेतों में जा पहुंचता है। अभी धान की फसल की कटाई शुरू हो गई है। अगले 15 से 20 दिन में गेहूं की बिजाई शुरू हो जाएगी। इसके लिए जो पानी खेतों में छोड़ा जाएगा नहर में जितना भी कचरा जमा होगा वह पानी के साथ खेतों में चला जाएगा। उससे किसानों की फसल को नुकसान होता है। प्रदूषित पानी के खेतों में जाने से पौष्टिक तत्व घट रहे हैं। उपजाऊ जमीन उर्वरक शक्ति कम हो रही है। किसानों का कहना है कि इसके बारे में उपायुक्त स्तर तक बात पहुंचाई गई है, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है।
-------
बाड़ी ब्राह्मणा से जो नहर आ रही है, उसका पानी पूरी पंचायत के खेतों में इस्तेमाल होता है। हर साल फसल को लगाए जाने वाला नहर का पहला पानी किसानों के लिए आफत लेकर आता है। लिहाजा इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए, जिससे इस समस्या से निजात पाई जाए।
विज्ञापन

-रणधीर शर्मा, सरपंच, पंचायत पल्ली
----------
कूड़ा कचरा और गंदे पानी की समस्या को लेकर उपायुक्त तक बात रखी गया है। सिर्फ आश्वासन ही मिला है कि इसकी रोकथाम की जाएगी। जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया जाता है। हर साल गंदे पानी और कूड़े कचरे से फसल उत्पादन में गिरावट आ रही है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले दिनों में यह जमीन कोई भी फसल उगाने में सक्षम नहीं रहेगी।
-विनोद चाढ़क, सरपंच, पंचायत अपर सरोर
--------
क्षेत्र में सब्जियां बड़े पैमाने पर लगाई जाती हैं। नहर के गंदे पानी के चलते सब्जियां बर्बाद हो जाती हैं। कचरे और गंदगी के कारण सब्जियों की समय पर ग्रोथ ही नहीं हो पाती है। मुसीबत यहां तक आ गई है कि अब हम लोग सब्जियां लगाना ही छोड़ रहे हैं। लिहाजा इस मुद्दे का हल तुरंत किया जाना चाहिए।
- परसोत्तम कुमार, किसान, पंचायत अपर सरोर
-------------
किसानों के हित के लिए इस मुद्दे पर गंभीर चिंतन करने की जरूरत है। क्योंकि किसान जितनी मेहनत करता है वह बर्बाद नहीं जानी चाहिए। उसके लिए हर विभाग को एकजुट होकर समस्या का हल करना चाहिए।
-प्रवीण कुमार, पार्षद वार्ड-10, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
-------
नहर में गंदगी बड़ी समस्या बन गई है। कमेटी की तरफ से चार सदस्यीय टीम बनाई गई है। जो वार्ड स्तर पर लोगों को जागरूक कर रही है कि कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। उसके बावजूद भी लोग उल्लंघन कर रहे हैं। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए शहर के सभी पार्षदों के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें वह अपने वार्ड में उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना तय करेंगे। अगर इसके बावजूद भी कोई नहीं मानता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-जोधराज, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, म्यूनिसिपल कमेटी, बाड़ी ब्राह्मणा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें