फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल छह को

विज्ञापन
विजयपुर मं धोत्रा बिरादरी के कुलदेव का स्थान।
विज्ञापन
विजयपुर। धोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल छह नवंबर (रविवार) को कुलदेव स्थान मीन चाड़का पर होगी। कमेटी के सदस्य व कुलदेव स्थान के सेवक शामलाल शर्मा, हरिशरण शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि ने बताया कि वार्षिक मेल नजदीक आते ही देवस्थान में सफाई व सजावट चल रही है। समय के अभाव में कमेटी के लोग दिन रात कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से मांग की है कि इस मौके पर बढ़-चढ़कर भाग लें और पुण्य का भागी बनें। बिरादरी सदस्यों ने बताया कि रविवार को सुबह देवस्थान में पूजा-अर्चना और बाद में हवन होगा और दोपहर में भंडारा लगाया जाएगा। इसलिए बिरादरी के लोग मौके पर पहुंच कर बाबा फिनसी, बाबा सुरगल व राजा मंडलीक का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन

गुटकार बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल सात को
अखनूर। गुटकार बिरादरी की अर्ध वार्षिक मेल सात नवंबर को गांव गुड़ा जगीर (सौहल) में आयोजित होगी। बिरादरी के प्रधान पंजाबू राम ने बताया कि मेल में सुबह हवन पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू होगा। उसके बाद भंडारा लगाया जाएगा। बिरादरी के सभी सदस्यों से आग्रह किया गया है कि मेल में उपस्थिति दर्ज कराएं। संवाद
सैनी फरड़ व सुजीए बिरादरी की वार्षिक मेल 6 को
बिश्नाह। सैनी फरड़ व सुजीए बिरादरी की वार्षिक मेल 6 नवंबर को सिविल सचिवालय जम्मू में होगी। बिरादरी के प्रधान वेदपाल सैनी ने कहा कि पहले यह मेल 8 नवंबर को रखी गई थी, लेकिन चंद्रग्रहण होने के कारण इसे 6 नवंबर को रखा गया है। बिरादरी के सभी लोगों से आग्रह है कि वह सपरिवार मेल में शामिल होकर बुआ दाती मंदिर सिविल सचिवालय में पहुंचकर आशीर्वाद लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें