फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश भक्ति गीत से छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। डिग्री कॉलेज में मंगलवार को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य प्रो. सतिंदर कौर के मार्गदर्शन में प्रो. रिशा कुमारी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राआें ने जोश और उत्साह से भाग लिया।
विज्ञापन

छात्राओं ने देश भक्ति के मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। इसमें विमल सिंह और अनुज पंगोत्रा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। दूसरा पुरस्कार रितिका मन्हास और तीसरा पुरस्कार सरबजीत सिंह ने जीता। प्राचार्य ने इस तरह के आयोजन के लिए स्टाफ की सराहना की। कहा कि देशभक्ति देश के प्रति प्रेम, भक्ति और लगाव की भावना है। यह लगाव कई अलग-अलग भावनाओं का एक संयोजन हो सकता है, अपनी मातृभूमि से संबंधित भाषा, जिसमें नैतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक सहिष्णुता शामिल है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अदिति खजूरिया, प्रो. सीमा शर्मा और डॉ. शमशेरू लाल शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें