फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्ध गोरिया नाथ के मठ पर मेला संपन्न

विज्ञापन
रामगढ़ क्षेत्र में प्रसिद्ध बाबा सिद्ध गोरिया
विज्ञापन
रामगढ़। क्षेत्र में प्रसिद्ध बाबा सिद्ध गोरिया नाथ के मठ में चल रहा मेला रविवार को संपन्न हो गया। मेले में लाखों की श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले में केसरी दंगल भी हुआ, जिसमें राज्य और दूसरे राज्य से पहलवान शामिल हुए।
विज्ञापन

बता दें कि इस मेले को कामयाब बनाने के लिए सांबा जिला प्रशासन और कमेटी के सदस्यों ने सहयोग दिया। रविवार सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने सरोवर में स्नान कर सिद्ध गोरिया नाथ के मठ जाकर माथा टेका और बाबा जी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद लंगर ग्रहण किया। महंत भोला नाथ ने कहा कि सभी के सहयोग से मेला और दंगल अच्छे से हुआ। पूरी इमानदारी से सभी ने सहयोग देकर बाबा सिद्ध गोरिया नाथ के मठ की सेवा की। आज भी हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। इसी तरह हर रविवार को मठ पर आते हैं और सेवा में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें