रामगढ़। क्षेत्र के सीमावर्ती गांव केसों में रेहान देव स्थान पर मेल का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। रेहान बिरादरी के सदस्य पवन रेहान, अशोक रेहान, कुलदीप कुमार, बलबीर रेहान, अजय कुमार ने बिरादरी के सदस्यों से निवेदन किया है कि दाती सत्यबंती जी के दरबार में हाजिरी लगाएं और मेल की शोभा बढ़ाएं। सुबह आठ बजे से नौ बजे तक हवन किया जाएगा। उसके बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा। संवाद