सांबा। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिले में 22 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जहां यात्रियों को ठहराया जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने पर यात्रियों को यहां ठहराया जाएगा। मंगलवार को जिले में कुल 656 यात्री ठहरे, जिसमें घगवाल के नृसिंह मंदिर में 24 पुरुष व 11 महिला यात्री, चीची माता मंदिर में पुरुष 187 और महिलाएं 111, रामेश्वर धाम तरोर विजयपुर में 20 पुरुष यात्री ठहरे हैं। जिला प्रशासन की ओर से यात्री निवास की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व अन्य प्रबंध भी किए गए हैं।