फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगोत्रा बिरादरी की मेल में लिया कुलदेव से आशीर्वाद

विज्ञापन
,सांबा के रियौर में मंगोत्र बिरादरी की मेल में मत्था टेकते हुए
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्र रियोर में मगोत्रा बिरादरी के देव स्थान बाबा गण गंधर्व में रविवार को बिरादरी की मेल मनाई गई। इसमें दूर दराज से भी बिरादरी के सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर बिरादरी के अध्यक्ष एसपी मगोत्रा ने कहा कि देव स्थान में कुछ विकास कार्य रह गए थे, जिन्हें पूरा किया गया है। उनके अनुसार कोरोना के दौरान गत वर्ष मेल में अधिक सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया। अब हालात सामान्य होने पर मेल धूमधाम के साथ मनाई गई है। इस दौरान बिरादरी के लोगों से अनुरोध किया गया कि ऐसे आयोजन में पूरे परिवार के साथ शामिल हों। उन्होंने बिरादरी के सदस्यों का धन्यवाद किया कि उन्होंने देव स्थान पर पहुंच कर कुलदेव से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें