घगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र लाले चक में मंगलवार को बैर गाने की शूटिंग हुई। जैसे ही लोगों को इसकी सूचना मिली वे शूटिंग देखने पहुंच गए। शूटिंग के लिए गायक, लेखक और एक्टर लक्की कप्तान और मॉडल चाहत के साथ अन्य कलाकार पहुंचे। यहां गाने पर नाच की शूटिंग हुई। स्थानीय लोगों ने इसका स्वागत किया। इन क्षेत्रों में शूटिंग करने की अगर बात की जाए तो बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज जम्मू-कश्मीर में शूटिंग करने से घबराते थे। अनुच्छेद 370 टूटने के बाद अब कई दशक बाद कलाकार कश्मीर हो या जम्मू, कलाकार आने लगे हैं। संवाद