सांबा। स्वर्णिम विजय दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत पाकिस्तान के मध्य हुए 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले जवानों को सम्मानित करने के साथ सेवानिवृत्त सैनिकों की ओर से बाइक रैली निकाल कर गांव-गांव में पहुंच रहे हैं। लोगों को स्वर्णिम विजय दिवस के बारे में जागरूक कर रहे हैं। भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच गिरधारी लाल शर्मा के नेतृत्व में रविवार को सेवानिवृत्त सैनिकों ने बाइक रैली निकाली। जो राजपुरा, माबा, सदोह, कंगवाला, रेईयां पहुंची। इस अवसर पर अपनी-अपनी बाइक पर तिरंगा लगाकर रैली में चल रहे थे। संवाद