रामगढ़। सीमावर्ती क्षेत्र के रामगढ़ के मुख्य बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। वहीं रामगढ़, नंदपूर , मालशाह सवांखा के मुख्य बाजार के दुकानदार लक्की महाजन, राजू महाजन, विजय कुमार, सुनील कुमार सुरेंद्र सिंह, राजू शर्मा का कहना है कि बाजार में दिन भर दिन रोनक बढ़ती दिखाई दे रही है।
सीमावर्ती क्षेत्र के लोग बाजार में दिखाई दे रहे हैं। लोग दीपावली को लेकर घर में रंगरोगन और सजावट के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। संवाद