फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थलोरा मंडी के तालाब में युवाओं ने निकाली झांकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मंडी थलोरा के नृसिंह मंदिर में हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर युवक स्वयं झांकियां तैयार कर ऐतिहासिक तालाब में निकालते आ रहे हैं। कोरोना के दौरान गत वर्ष भी झांकी नहीं निकाली गई। अब युवाओं ने कोरोना एसओपी की पालना करते हुए मंगलवार को तालाब में झांकी निकाली। युवाओं के अनुसार वह झांकियों को स्वयं तैयार करते हैं। जन्माष्टमी के अगले दिन तालाब में झांकियां निकाली जाती है। तालाब पूरी तरह से पानी से भरा हुआ है। कोविड से पहले सांबा कस्बे के सैकड़ों लोग तालाब के चारों ओर झांकियों को देखने के लिए आते थे। मनमोहक झांकियां देखते ही बनती है। युवाओं की कला की सभी लोग प्रशंसा करते हैं। इस बार भी स्थानीय युवक झांकियां बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें