बाड़ी ब्राह्मणा में कई युवाओं ने थामा शिवसेना जेके का दामन।
बाड़ी ब्राह्मणा। शिवसेना द्वारा बाड़ी ब्राह्मणा में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के इलाके के युवा पार्टी में शामिल हुए। करमचंद को बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉक का अध्यक्ष बनाया गया। पवन कुमार और विक्की कुमार को यूूथ अध्यक्ष और साहिल को पारसपुरा जोन का प्रयोजन बनाया गया। इस मौके पर रमेश गुप्ता, राजू सलारिया, कुलदीप सिंह और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद