सांबा। कस्बे के सैन्य क्षेत्र में स्थित आपशंभु मंदिर में सावन माह के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की रौनक बनी रही। साधु समाज के संत भी मंदिर में उपस्थित थे। उन्होंने प्रवचन देकर शिव महिमा के बारे में श्रद्धालुओं को बताया। वहीं रूद्राभिषेक भी किया गया। श्रद्धालुओं ने आपशंभु मंदिर में शिवलिंग पर जल चढ़ा कर मन्नतें मांगी। संवाद