बाड़ी ब्राह्मणा। स्मेलपुर क्षेत्र में सीआरपीएफ की 38वीं वाहिनी की तरफ से शनिवार को एंटी ड्रग एडिक्शन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सीआरपीएफ के अधिकारी ग्रामीण और अन्य क्षेत्रों से लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन नशे के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसमें सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि किस तरह हमारे युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। नशा जिंदगी को तबाह करता जा रहा है। हमें नशे के प्रति जागरूक रहना चाहिए। इस बुरी लत में नहीं फंसना चाहिए। हमारा घर परिवार बरबाद हो जाए, इस मौके पर यूनिट के एसएमओ द्वारा लोगों को नशे से बचाव के लिए क्या करना चाहिए और किन कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए उसके बारे में भी बताया। संवाद