सांबा के रियोर मे मंगोत्रा विरादरी की मेल मे उपस्थित सदस्य
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के गांव रियोर देवस्थान बाबा गण गंर्धव में बुधवार को मंगोत्रा बिरादरी की मेल का आयोजन किया गया। कोविड-19 की पालना करते हुए प्रबंधकों की ओर से मेल का आयोजन किया गया। इसमें चंद सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर मंगोत्रा बिरादरी के चेयरमैन एसपी मंगोत्रा, कमेटी के प्रधान सुनील मंगोत्रा, नरेश मंगोत्रा, सतपाल मंगोत्रा, अमित मंगोत्रा, अर्नव मंगोत्रा, केवल किशन मंगोत्रा आदि ने बाबा के सामने माथा टेक कर बिरादरी के उत्थान की मन्नतें ओर देश को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए प्रार्थना की। बिरादरी के सदस्यों की ओर से मास्क व सैनिटाइजर का विशेष प्रबंध किया गया। संवाद