सांबा। सुंब के अंतर्गत आने वाले देव स्थान गौरण में बाबा शिवो का दरबार सजा रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने वहां माथा टेक कर मन्नत मांगी। प्रबंधकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई। बाबा शिवो विकास कमेटी के चेयरमैन देसराज शर्मा के अनुसार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। जो शाम तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि बाबा शिवो के दरबार में हर प्रकार की मन्नत पूरी होती है। दूर दराज से भी श्रद्धालु पहुंच कर हाजिरी लगाते हैं। यही नहीं जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता चुनाव के दौरान बाबा शिवो के दरबार में हाजिरी लगाते हैं। रविवार को दिन भर बाबा के देव स्थान पर रौनक बनी रही। जबकि कोविड-19 का पूरा ध्यान रखा गया। संवाद