सांबा। जिले भर में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर रौनक बनी रही। गुरुद्वारों में सुबह से रागी जत्थों की ओर से कीर्तन किया गया। जिले के बाडियां, पंगदौर, कंगवाला, राजपुरा, सांबा कस्बा आदि के गुरुद्वारों में रौनक देखी गई। रागी जत्थों ने गुरु सहवान की जीवनी पर भी प्रकाश डाला व व उनके पद चिह्न पर चलने को कहा। संवाद