सांबा। कस्बे में पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों की तरफ से जिला कार्यालय में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर पतंजलि का 26 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी नीलांबर डोगरा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर मंत्रोच्चारण व हवन यज्ञ कर कोरोना से देश को सुरक्षित रखने की मंगलकामना भी गई। नीलांबर डोगरा ने बताया कि पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान न्यास के सदस्यों के सहयोग से कई जरूरतमंदों की मदद भी की जाती है। योग की भी समय-समय पर कक्षा लगाई जाती है। कार्यक्रम में जिला किसान समिति के प्रभारी मोहन सिंह, एमपी वाईएस की जिला प्रभारी अनुराधा, तहसील प्रभारी नवीन सिंह, रविकांत शर्मा, चमन लाल, सुनीता देवी, निशा शर्मा, नरेश कुमार परिहार व कार्यालय प्रभारी राहुल कुमार व रोशन लाल भी मौजूद थे।