फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में सजे मंदिर, लोगों ने घरों में की पूजा अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिले भर के मंदिरों में भीड़ बनी रहती थी। श्रद्धालुओं को भी घंटों कतारों में रहना पड़ता था। अब कोरोनो के चलते सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। केवल पुजारी ही आरती कर रहे हैं। बुधवार को मंदिरों को सजाया तो गया है, लेकिन श्रद्धालुओं की कमी बनी रही। जिले के घगवाल स्थित नृसिंह मंदिर, सांबा महेशवर के आप शंभु मंदिर, कस्बा के चोहाटा में शिव मंदिर, राजपुरा के ऐतिहासिक राम मंदिर को सजाया गया है। राजपुरा के राम मंदिर के पुजारी भारत इंदु शर्मा एवं अन्य प्रबंधकों के अनुसार जिला प्रशासन की ओर से अधिक लोगों को एकत्रित करने की मनाही की गई है। वह चंद लोग ही पवित्र पर्व मनाएंगे। अधिकतर श्रद्धालुओं ने घरों में ही पूजा अर्चना कर पर्व मनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें