सांबा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर हुए शिलान्यास के मौके बुधवार को लोगों ने अपने घरों में कंजक पूजन व हवन यज्ञ किया। भगवान राम की जन्मस्थली पर भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन का कार्यक्रम हुआ। वहीं जिले के बीरपुर पंचायत की सरपंच वीना जमवाल ने पंचायत में कंजक पूजन का कार्यक्रम किया। उन्होंने कंजक पूजन कर उन्हें दीक्षा दी व राम जन्मभूमि पूजन पर कार्यक्रम किया। इसमें सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया गया। उन्होंने कोरोना महामारी के चलते खानपान की वस्तुओं के बदले बच्चों को नकद राशि देकर सम्मान दिया। वहीं कस्बे में भी हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पार्षदों ने आहुतियां दीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की।