सांबा बार एसोसिएशन के सदस्य दिबंगत एडवोकेट वी एस सलाथीया को श्रदांजली देते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिला सांबा न्यायालय परिसर में सांबा बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता बीएस सलाथिया को श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह की देखरेख बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केडी सिंह कर रहे थे। जिसमें अन्य वरिष्ठ वकील संग राजपूत सभा के प्रधान इंद्र सिंह, नगर परिषद के चैयरमैन पवन कोहली, पार्षदों व गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेकर उनके चित्र के आगे फूल अर्पित किए। सांबा बार एसोसिएशन ने आज सोशल डिस्टेंसिंग और कोविद -19 के सभी नियमों के अनुसार बार रूम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें याद करते हुए सभी प्रतिभागियों द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया और सभी ने भगवान से महान आत्मा के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर उपस्थित वकीलों व पार्षदो ने उनके द्वारा समाज को दिए गए योगदान पर प्रकाश भी डाला।