सांबा। जिले के सरोर में शुक्रवार को चाढ़क वेलफेयर सोसायटी की आपात बैठक हुई। इसमें चाटा भूमि पर एक समुदाय द्वारा अवैध कब्जा करने पर चिंता व्यक्त की गई। राकेश चाढ़क की अध्यक्षता में कमेटी के सदस्यों के एक शिष्टमंडल एसडीएम जम्मू दक्षिण से मिले व चिंता जताई कि मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से निर्माण करना अनुचित व हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। मंदिर की भूमि पर निर्माण करने से आपसी सौहार्द बिगड़ सकता है। शिष्टमंडल में राका चाढ़क, अशोक चाढ़क, स्वर्ण सिंह, शाम सिंह, जोगराज सिंह, जगदेव सिंह ,अजीत सिंह, केहर सिंह, सुरजीत सिंह, गोपाल सिंह शामिल थे। उल्लेखनीय है कि शिव मंदिर सुजवां जिसकी भूमि व भवन की देखरेख चाढ़क बिरादरी करती है और इसकी भूमि सुंजवां, चाटा व ग्रेटर कैलाश में है और चाटा वाली भूमि पर स्थानीय लोगों ने कब्जा कर रखा है। संवाद