सांबा के बीरपुर मे दाता रणपतदेव की प्रतिमा
- फोटो : SAMBA
सांबा। कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव के लिए जारी लॉकडाउन से धार्मिक स्थलों पर भी ताले लटके हैं। ऐसे में धार्मिक स्थलों पर अब केवल पुजारी व कमेटी के लोग ही औपचारिकता निभा रहे हैं। इसी संदर्भ में बीरपुर स्थित दाता तालाब की प्रसिद्ध अर्द्ध वार्षिक मेल रविवार को बिना श्रद्धालुओं की भीड़ के संपन्न हुई। इस अवसर पर दाता देव समिति के सदस्यों एवं पुजारी ने जरूरी रस्म कराई। देव स्थल की समिति अध्यक्ष स्वर्ण सिंह के अनुसार करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए आते थे। आज बिना लोगों की भीड़ के ही मेल संपन्न हो गई।