हथियारों को करीब से देखकर उत्साहित हुए बच्चे
- फोटो : RSPURA
परगवाल। 46 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की तरफ से मंगलवार को परगवाल सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी में कर्तव्य एवं शौर्य गाथा के संबंध में हथियारों और फोटो प्रदर्शन लगाई गई। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं, नागरिकों, युवाओं में देशभक्ति के प्रति सेवा एवं समर्पण की भावना का प्रसार करना रहा। ताकि युवा सशस्त्र बल में शामिल होकर देश सेवा से जुड़ें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी राजेंद्र सिंह ने की। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं को चित्रों और वीडियो से बीएसएफ के स्थापना, विकास, शांतिकाल एवं युद्ध के दौरान शौर्य गाथाओं की जानकारी दी। उन हथियारों से भी रूबरू कराया गया जो राष्ट्र विरोधी ताकतों को रोकने और सीमाओं की रक्षा के लिए तैनात किए गये हैं। प्रदर्शनी में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों स्थानीय नागरिक, पंच-सरपंच तथा स्कूली अध्यापकों ने हिस्सा लिया। स्थानीय प्रशासन प्रतिनिधि के तौर पर तहसीलदार मंजीत सिंह प्रधानाचार्य नीतू गंडोत्रा मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी माधव चतुर्वेदी सुभाष प्रजापति, अमित राणा, बैजू पी., भवानी शंकर, कुलदीप चौधरी, बीडीसी चेयरमैन निशा कुमारी, सरपंच राम स्वरूप, सरपंच जसपाल सिंह, ओमप्रकाश, गणेश कुमार समेत कई लोग शामिल थे,। कार्यक्रम समाप्ति पर जनप्रतिनिधियों के कहा कि सीमा सुरक्षा बल जैसा कठिन कार्य शायद हमारे अन्य बलों में नहीं है। क्योंकि जवान हर मौसम में तथा हर मुश्किल में सदैव हमारी सीमाओं पर तैनात रहकर देश की हिफाजत करते हैं।