सैनी बिरादरी के लोगों को ओबीसी का दर्जा बारे में जानकारी देते हुए
आरएस पुरा। सैनी बिरादरी से जुड़े प्रतिनिधियों ने मंगलवार एक बैठक की। इस दौरान सरकार की तरफ से सैनी बिरादरी को ओबीसी का दर्जा दिए जाने का स्वागत किया। बिरादरी के लोगों ने इस पर खुशी का इजहार किया। पत्रकारों से बातचीत में सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में सैनी बिरादरी के लोगों को ओबीसी का दर्जा देने का फैसला किया है, उसका पंचायत प्रतिनिधि स्वागत करते हैं। केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताते हैं।
सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि सैनी बिरादरी के लोगों को ओबीसी का दर्जा मिलने से युवा पीढ़ी को काफी फायदा मिलेगा। प्रेसवार्ता में सरपंच विजय सैनी, सतपाल सैनी, अश्वनी सैनी, गौतम सैनी, गुरदयाल सिंह, हरजिंदर सिंह, नीतू सैनी, स्वर्ण सैनी, ज्योति सैनी सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।