कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा के आगे चलते स्वामी प्रकाशन व भकतजन।
आरएस पुरा। श्री सद्गुरु देव की 32 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को स्वामी प्रकाशानंद की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। जो रामेश्वरधाम से शुरू हुई और कस्बे के विभिन्न हिस्सों से होते हुए संपन्न हुई। शोभायात्रा के चलते क्षेत्र में पूरा दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।
इस मौके पर स्वामी प्रकाशानंद ने बताया कि श्री सद्गुरु देव की पुण्यतिथि पर रामेश्वरधाम में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आज शोभायात्रा निकाली गई है। वीरवार से संत सम्मेलन शुरू होगा, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से संत शामिल होेंगे और प्रवचन से संगत को निहाल करेंगे। स्वामी जी ने बताया कि रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जा रहा है। प्रभु श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित लीलाओं का वर्णन प्रस्तुत किया जा रहा है। स्वामी जी ने समस्त श्रद्धालुओं से कहा कि वह इस धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर योगदान दें और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने संतों के दर्शन करने के लिए रमेश्वरधाम में पहुंचे।
शोभायात्रा में पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, नगर पालिका चेयरमैन सतपाल पप्पी, आकाश चोपड़ा, सरपंच दर्शन चौधरी, ओमप्रकाश आडवाणी व अन्य शामिल रहे।