फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिश्नाह में जले 50-50 फुट ऊंचे पुतले

विज्ञापन
विशनह कस्बे में हुए दशहरे में राम लक्ष्मण की झांकी - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। मीरां साहिब रोड पर बिश्नाह के दशहरा मैदान में रावण, मेघनाद व कुंभकरण के 50-50 फुट ऊंचे पुतले लगाएं गए। उसके साथ स्वर्ण लंका भी बनाई गई। जहां सीता माता विराजमान थी। लोगों ने दर्शन करके प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

रावण दहन के पहले कस्बे में शोभा यात्रा निकाली गई। जो राधा कृष्ण मंदिर से स्वामी राजेंद्र आचार्य, ऋषि नारायण के आशीर्वाद से रवाना हुई। इसमें सजाए गए राम रथ पर सवार राम, लक्ष्मण व सुग्रीव, अंगद, हनुमान सवार थे। रथ यात्रा के आगे बेंड की टुकड़ी चल रही थी। उसके पीछे क्लब के सदस्य नाचते गाते पटाखे फोड़ते चल रहे थे। शोभा यात्रा तारा चौक, बस स्टैंड से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। राम, लक्ष्मण ने बाणों की वर्षा करते हुए रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का दहन किया। इसके साथ ही लंका दहन की गई। इस मौके पर पब्लिक रामलीला क्लब के चेयरमैन देव राज भुट्टो, राजेश्वर शर्मा, सूरज मणि, कुलदीप सोढ़ी, पंकज शर्मा, नीरज डिंगरा, रंकज शर्मा, अमन पारस, साहिल शर्मा, पार्षद जय भारती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें