आरएस पुरा। चहल वंश बिरादरी की वार्षिक मेल आठ जुलाई को गांव राठाना कैंप स्थित जय बाबा राम सिंह तथा बाबा अमर सिंह के देवस्थान पर आयोजित की जाएगी। बिरादरी के रतन लाल चौधरी कुलवीर सिंह तथा हरभजन सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बिरादरी की मेल श्रद्धा पूर्वक होगी, जिसमें दूसरे प्रदेश से भी बिरादरी के लोग पहुंचेंगे। उन्होंने बिरादरी के लोगों से अपील की कि परिवार सहित देवस्थान पर पहुंचकर माथा टेकें और कुलदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि इस दिन सुबह देवस्थान पर हवन यज्ञ के बाद भंडार का आयोजन किया जाएगा। संवाद