फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहाती ब्राह्मण सभा की बैठक सुल्तानपुर में 20 मार्च को , भगवान परशुराम जयंती कार्यक्रम की रूपरेखा भी तय होगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। देहाती ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्याम लाल सडोत्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक गांव सुल्तानपुर में हुई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए की बैठक का फैसला लिया। सभा के महासचिव दरबारी लाल शर्मा ने बताया कि सभा का कार्यकाल 20 मार्च को समाप्त हो रहा है। उसी के उपलक्ष्य में यह बैठक बुलाई गई है ताकि नए सदस्यों का चयन कर सकें। बैठक में सभी सदस्यों व आए लोगों की मौजूदगी में भगवान श्री परशुराम जयंती के कार्यक्रम की रूपरेखा तय करनी है। इसके अलावा कई अन्य फैसले लिए जाएं। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वह रविवार को सुल्तानपुर बिश्नाह में पहुंचकर सभा की कमेटी की बैठक में पधारें। इस मौके पर सभा के वरिष्ठ उप प्रधान दर्शन लाल शर्मा, उप प्रधान दीवान, संयुक्त सचिव चंचल शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें