शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के बाद मास्टर शमशेर सिंह बाबा मकखन शाह लबाना सेवा सोसायटी क 50 हज
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। लंबे समय तक सरकारी पदों पर नियुक्त अधिकारी सोमवार को सेवानिवृत्त होने पर उन्हें प्रतीक चिह्न देकर विदाई दी गई। मरालिया नियाबत में नायब तहसीलदार सतपाल शर्मा व सोमनाथ सेवानिवृत्त हो गए। उन्हें उनके घर तक पहुंचाया गया। दूसरी तरफ शिक्षा विभाग से मास्टर शमशेर सिंह सेवामुक्त हुए। शहीद मेजर अरविंद बजाला हायर सेकेंडरी स्कूल से सेवामुक्त हुए मास्टर शमशेर सिंह को स्कूल स्टाफ के सदस्यों ने सम्मानित किया। उनकी बेहतर सेवाओं को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा भी उनको सम्मानित किया गया। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रही बाबा मखन शाह लबाना सेवा सोसायटी को 50 अपनी तरफ हजार रुपये दिए। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि आगे भी ऐसे सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर सामाजिक कार्यों को किया जाए। संवाद