अरनिया। एक निजी शिक्षा संस्थान की तरफ से सोमवार को इको फ्रेंडली दिवाली की थीम पर रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान पर्यावरण बचाओ पृथ्वी बचाओ और हम प्रदूषण मुक्त दुनिया चाहते हैं, जैसे नारे लगाकर लोगों को दिवाली पर पटाखे न जलाते हुए मात्र ग्रीन दिवाली मनाने के लिए प्रेरित किया। रैली में बच्चों के साथ स्कूल के प्रबंधक समेत स्टाफ व अरनिया नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी सहित स्थानीय पैरामेडिकल स्टाफ भी बच्चों की देखरेख के लिए मौजूद रहा। संवाद