आरएस पुरा। गांव दबलैड़ में वैष्णो माता मंदिर में शनिवार को वार्षिक भंडार आयोजित किया गया। इसमें भक्तों ने मंत्रोउच्चारण के साथ हवन के बाद कंजक पूजन किया। भंडारे में सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक चौधरी शाम लाल, आरएस पुरा से डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत, नीटा भगत, गारा राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई और प्रसाद ग्रहण किया। समागम के दौरान पूर्व मंत्री शाम चौधरी व डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत को माता की चुनरी भेंट कर सम्मानित भी किया गया। शाम चौधरी ने कहा कि विश्व शांति और आपसी भाईचारे की कामना को लेकर माता के मंदिर में कोरोना महामारी को दूर करने की प्रार्थना की गई है। संवाद