विजयपुर। अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर क्षेत्र के कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कलाकार मोहन सिंह सलाथिया, अजीत पाल शर्मा, कुलदीप डोगरा, सतपाल आदि ने कहा कि हमें दिलीप कुमार से मिलने का मौका तो नहीं मिला, लेकिन उनका काम आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहा है। जब उनकी फिल्म रिलीज होती थी तो सभी सिनेमाघरों में टिकट के लिए कतारें लगती थीं। उन्होंने जो भी किरदार निभाया अच्छा निभाया। एकता का संदेश दिया। मोहन सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ दिलीप कुमार का बहुत लगाव था। वह कई बार आए और लोगों को अमन शांति का संदेश दिया। दिलीप कुमार का जाना बहुत बड़ा सदमा है। उन्होंने दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। संवाद