विजयपुर। बिनालोच व रैना ब्राह्मण बिरादरी की वीरवार को होने वाली वार्षिक मेल इस बार कोरोना के चलते स्थगित करने का फैसला लिया गया है। दबुज गांव में धार्मिक देव स्थान दाती मां के मंदिर में मंदिर कमेटी की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कमेटी प्रधान यशपाल शर्मा ने की। इस मौके पर मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया कि कोरोना महामारी का अभी भी प्रकोप जारी है। इसलिए इस बार दाती मां की वार्षिक मेल ठीक नहीं होगा। इसलिए मेल को स्थगित किया गया है। संवाद