विजयपुर। अमावस्या पर लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की और पितरों को याद किया। मंगलवार को अमावस्या के दिन लोगों ने कोरोना महामारी को देखते हुए घरों में स्नान किया और पूजा अर्चना की। इस दौरान गरीबों में मास्क, पैसे, फल, कपडे़ आदि दान किया। लोगों को कोरोना बीमारी के प्रति जागरूक किया गया और घरों में रहने के लिए कहा। क्षेत्र के रीना कुमारी, राधा रानी, सीमा देवी, किरण बाला, सपना आदि ने बताया कि अमावस्या के दिन पूजा पाठ और गरीबों को दान देने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है। संवाद