फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लवली गांव में राम दरबार की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। लवली गांव के समाजसेवी ओमप्रकाश ओमा की देखरेख में सीता, राम, लक्षण की मूर्ति की स्थापना की गई। इस मौके पर विजयपुर डीएसपी लभ करण, थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सांबा थाना प्रभारी सुधीर सडोत्रा मुख्य अतिथि थे। इस दौरान हवन किया गया। उसके बाद मंदिर में सीताराम, लक्षण की मूर्ति स्थापित की गई। ओमप्रकाश ने बताया कि हर वर्ग के सहयोग से लवली गांव में राम दरबार की मूर्ति स्थापित की गई। क्योंकि क्षेत्र के लोगों को श्रीराम चंद्र भगवान की पूजा अर्चना दूसरे गांव जाना पड़ता था। लोगों की मांग थी कि लवली गांव में भी सीता, राम, लक्ष्मण की मूर्ति की स्थापना की जाए। क्षेत्र के लोगों का सहयोग और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी दिखाई दे रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को समाजसेवी ओमप्रकाश और ग्रामीणों ने चुनरी देकर सम्मानित किया गया। बाद में अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें