फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क के घूमने वालों के तहसीलदार व थाना पर प्रभारी ने काटे चालान।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। एक तरफ पूरे विश्व में कोरोना महामारी छाई हुई है। लोगों के दिलों में कोरोना को लेकर ख़ौफ़ है। वहीं बिश्नाह में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। तहसीलदार सोहन लाल राणा ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह को साथ लेकर मुख्य बाजार में बुधवार को अभियान चलाया। इसमें बिना मास्क के घूम रहे लोगों और दुकानदारों के मौके पर ही चालान काटे गए। तहसीलदार ने कहा कि वह जनता से अपील करते हैं कि बेवजह घर से बाहर न निकलें। अतिमहत्वपूर्ण होने पर ही मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें। अगर कोई बिना मास्क के बाहर घूमता है तो उनको किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए कोरोना से बचने हेतु मास्क का प्रयोग करें। हाथ धोते रहें, दूसरों से उचित दूरी बना कर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें