अरनिया। वैसाखी पर्व पर किसान गेहूं की फसल को काटना शुरू कर देते हैं। किसानों के लिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व भी है। वहीं सीमा जनकल्याण समिति की तरफ से मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आरएसपुरा अध्यक्ष भारत भूषण सैनी, ब्लॉक अरनिया अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि इस माह में चारों ओर प्रकृति अपना नया रूप धारण कर लेती है। हम सब को मिलजुल कर प्रत्येक त्योहार में सहभागिता देनी चाहिए। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने भी भाग लिया। किसानों द्वारा ढोल नगाड़ों पर नाच कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और गेहूं फसल की कटाई शुरू कराई गई।
इस मौके पर समाज सेवी सुरेश कुमार, पूर्व सरपंच मोहन लाल सहित अन्य किसानों ने भी भाग लिया।