अरनिया। सीमा जन कल्याण समिति ने रविवार को एक कार्यक्रम कर जरूरतमंदों को सोलर लाइटें वितरित कीं। मास्टर प्रेम चंद की अध्यक्षता में किए गए इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रदीप कुमार ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के विषय को आगे बढ़ाते हुए विद्या भारती अमेरिका के सहयोग से भारतीय शिक्षा समिति को यह लाइट मिलीें। कार्यक्रम में ब्लॉक अरनिया की सभी दस पंचायत के लोगों को बुलाया गया, जिनको यह लाइट वितरित की गई। इस मौके पर समिति के संगठन मंत्री संजय कुमार, विशाल कुमार, प्रांतीय कोषाध्यक्ष भारत भूषण सैनी, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, जिला महामंत्री डॉक्टर रघुवीर सिंह सहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। संवाद