आरएस पुरा। सामाजिक संस्था मानव सेवा संस्था ने जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए जरूरी सामान मुहैया कराया । संस्था के राज्य प्रधान केपी सैनी संस्था सदस्यों के साथ सरपंच कुसुम लता, पूर्व सरपंच डॉ. रघुवीर सिंह के साथ परिवार में पहुंचे। उन्हें शादी के लिए आवश्यक सामान दिया और अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संस्था के महासचिव आरपी मांगोत्रा, संयुक्त सचिव सुमन भगत, डॉक्टर शिवाली सैनी भी मौजूद रहे। संवाद