फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव देरिया में एक दिवसिया धार्मीक सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन
सीमांत गांव देरिया में सत्संग के दौरान नमन करते भक्तजन - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव देरिया में सोमवार को धार्मिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे अश्वनी शास्त्री, विजय शास्त्री ने भक्तों को सुनाई। उन्हें धर्म के रास्ते पर चल सबका भला करने का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि सत्संग ही ऐसा माध्यम है जिसके चलते मनुष्य भगवान के नाम का जाप कर सकता है। इस दौरान पूर्व मंत्री चौ. गारू राम ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा हर वर्ष भागवत कथा का आयोजन किया जाता है। कोरोना के चलते एक दिन का सत्संग रखा गया। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति बने रहने की कामना करने के साथ कोराना जैसी महामारी खत्म हो। इसके लिए धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने पर ग्रामीणों द्वारा गठित कमेटी के सभी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान पृथ्वी सिंह, हरबंस लाल, चैन सिंह, राम लाल, जीत कुमार, चौ. दीवान चंद सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे। दोपहर में भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें