बिश्नाह। गणतंत्र दिवस का सरकारी समारोह बिश्नाह तहसील में मनाया गया। बीडीसी चेयरमैन सुरजीत कुमार ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर तहसीलदार सोहन लाल राणा और सभी सरकारी विभागों के अधिकारी शामिल हुए। कस्बे के तारा चौक में कांग्रेस नेता एमके भारद्वाज डॉ. अशोक दुबे ने तिरंगा फहराया। मुख्य बाजार में पूर्व विधायक अश्वनी कुमार शर्मा ने तिरंगा फहराया। ग्रीन व्यू रिजॉर्ट में भाजपा नेता और डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा, सुरजीत सिंह, संदीप शर्मा, अनिल गुप्ता की मौजूदगी में तिरंगा फहराया। सुल्तानपुर गांव में राकेश पंत ने तिरंगा झंडा फहराया। कन्हाल गांव में कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेता शशि शर्मा ने तिरंगा फहराया। फकीर चंद भगत ने भी कश्मीर में तिरंगा झंडा फहरायाद्घ गांव चोरली में नायब सरपंच रणजीत सिंह ने तिरंगा फहराया। रतनाल मुख्य बस अड्डे और करेल मन्हास पंडरिया में कांग्रेस नेता एमके भारद्वाज ने ध्वजा रोहण किया। संवाद