फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर महिलाओं से गुलजार होने लगे रियासी के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। करवाचौथ पर्व के नजदीक आते ही रियासी नगर के बाजार खरीदारी के लिए पहुंच रही महिलाओं और युवतियों से गुलजार होने लगे हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए काफी भीड़ उमड़ने लगी है। नगर के मुख्य बाजार, रामगली, नयी बस्ती मोहल्ले के साथ ही मंडिया मोहल्लें में सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ उमड़ने लगी है। इस के साथ ही जारी विवाह सीजन के चलते भी लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं, बाजारों महिलाओं के सामान की दुकानें खुल गई हैं। विक्रेता राजू सिंह, गंजा सिंह, मुन्ना, पप्पू सिंह और मक्खन सिंह ने त्योहारी सीजन के चलते जहां बाजारों में रौनक बढ़ गई है वहीं, मंदी की मार झेल चुके कारोबारियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें