फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: डोगरा संस्कृति की समृद्ध विरासत से प्रेरणा लेने की जरूरत

विज्ञापन
तवी वेलफेयर सोसायटी की तरफ से आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे आईआईएम जम्मू के छात्र
विज्ञापन
जम्मू। तवी वेलफेयर सोसायटी ने आईआईएम जम्मू के छात्रों के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें समृद्ध डोगरा विरासत व संस्कृति की जानकारी दी गई। बताैर मुख्य पहुंचीं अतिथि मुख्यमंत्री की अवर सचिव अनु शर्मा ने कहा कि डोगरा संस्कृति से छात्रों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। इसकी परंपराओं, सांस्कृतिक गतिविधियां युवाओं को हमेशा ही प्रेरित करती आई हैं। कार्यक्रम में उनके पति विवेक गुप्ता व महासचिव यशपॉल ने डोगरा संस्कृति की जानकारी दी। नंद किशोर ने डोगरा संस्कृति व समाज की तरफ से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, गतिविधियों की जानकारी दी। अवर सचिव ने बीते दिनों आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को 100 राशन किट वितरण कीं। छात्रों ने डोगरी व्यंजन दाल, चावल, अंबल, कयूर, बबरू और खीर जैसे पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें