फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुबानी उत्सव : कलाकारों ने नृत्य पेश कर लद्दाख की संस्कृति के बिखेरे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह के ससपोल गांव अप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में एक सप्ताह तक चले अप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल (खुबानी उत्सव) का शुक्रवार का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। आयुक्त सचिव कृषि एवं बागवानी डॉ. लालथिनखुमा फ्रैंकलिन व मुख्य निर्वाचन अधिकारी यतींद्र एम मरालकर ससपोल गांव में आयोजित समापन उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य पेश कर लद्दाखकी संस्कृति को उजागर किया। पर्यटन विभाग द्वारा ससपोल के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित यह उत्सव सांस्कृतिक मंडली और हायर सेकेंडरी स्कूल, ससपोल के प्रतिभाशाली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। ससपोल के नंबरदार त्सेवांग नोरबू ने अपने स्वागत भाषण में ससपोल में उत्सव के समापन समारोह के आयोजन के लिए पर्यटन विभाग को धन्यवाद दिया। उत्सव को और बढ़ाते हुए लेह की स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) टीम ने स्वीप राज्य नोडल अधिकारी डॉ. त्सेवांग मोरुप के नेतृत्व में एक आकर्षक स्वीप जागरूकता अभियान चलाया और गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों को स्वीप टी-शर्ट और कीचेन वितरित किए।
विज्ञापन

उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से 20 मई 2024 को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया। राज्य स्वीप आइकॉन फुंचोक लद्दाखी ने मतदाता जागरूकता पर मधुर गीतों से माहौल को खुशनुमा बना दिया और प्रतिभागियों से मतदान के दिन लोकतांत्रिक कर्तव्य के रूप में वोट डालने की अपील की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यूटी लद्दाख, यतींद्र एम मरालकर ने चुनावी प्रक्रिया को सरल बनाने के भारत निर्वाचन आयोग के प्रयासों को रेखांकित करते हुए मतदान के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें