सुंदरबनी। कस्बे में स्थित शक्ति संस्थान में नवरात्र के पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने देवी की आराधना कर पूजा पाठ किया।
शक्ति संस्थान सुंदरबनी के आचार्य विष्णु दास ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन से ही लेकर महाकाली मंदिर सहित वैष्णवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यहां पर सुश्री 1008 माता सुनीतानंद गिरी लगातार श्रद्धालुओं को प्रवचन एवं आशीर्वाद से निहाल कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दिनों में मां भगवती का निवास पृथ्वी पर रहता है। इस समय मां भगवती की आराधना करता है, उसको मनोवांछित फल प्राप्त होता है। संवाद