फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राम नवमी पर श्रद्धालुओं ने की मंदिरों में पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरा साहिब। उप जिले में राम नवमी पर्व पर श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच कर हवन में शामिल होकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की।
विज्ञापन

इस दौरान रघुनाथ मंदिर सुचेतगढ़ में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं सीमावर्ती गांव भोजपुर के रघुनाथ धाम में श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन व्यास स्वामी उमेशानंद ने श्रद्धालुओं कथा सुनाई। उन्होंने राम जन्म का वर्णन करते कहा कि भाइयों को भरत के जैसा रहना चाहिए। वर्तमान में भाई-भाई में लड़ाई हो रही है। इसके साथ ही रामायण से सीख लेनी चाहिए। मनुष्य में विश्वबंधु व भाईचारा होना चाहिए। अगर विश्व बंधुत्व और त्याग की भावना रहेगी तो वाद विवाद स्वत: समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि रविवार को श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ में प्रभु श्री राम का प्रकट उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान नरेंद्र दास महाराज सहित अन्य संतों ने भी प्रवचनों के माध्यम से संगत को भगवान राम की महिमा सुनाई। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपने पिता के वचन को निभाने के लिए 14 वर्ष का वनवास चले गए। उन्होंने दुनिया को त्याग का रास्ता दिखाया, जिस पर चलना चाहिए। इस दौरान सुचेतगढ़ के विधायक प्रो. गारू राम, बॉर्डर जिला प्रधान रिंकू चौधरी, समाज सेवक अश्वनी जोजरा सहित कई नेता व सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें