फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: माता के जागरण में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव चौहाला में स्थित एक पैलेस में संजीव गुप्ता की अध्यक्षता में पांचवें नवरात्र पर माता के जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने माथा टेका और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। गायक सोनू ने मां की जोत जलाकर पूजा-अर्चना के साथ जागरण का शुभारंभ किया गया। इसके बाद गायकों ने विघ्न विनाशक भगवान श्री गणेश की स्तुति प्रस्तुत की। माता का भजन दुनिया वाले जलते हैं, हम तो मइया के भरोसे चलते हैं प्रस्तुत किया। इसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर हो गए। वहीं कलाकारों ने विभिन्न आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत कीं। जागरण में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे स्थानीय विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि इन दिनों देश में नवरात्र में भक्तजन मां का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने मां से देश व दुनिया में अमन शांति बनाए रखने के साथ लोगों पर सुख समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। इस दौरान थाना प्रभारी आरएस पुरा रवि परिहार, भाजपा नेता बृजेशवर सिंह राणा, वासुदेव शर्मा, दवेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के कई गण्यमान्य लोग भी मौजूद थे। बाद में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें पहुंचे भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें