आरएस पुरा /मीरा साहिब। उप जिले में नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।
सुबह से ही महिलाएं माता शैलपुत्री का पूजन-अर्चन कर परिवार की मंगल कामना करने में जुटी रहीं। आरएस पुरा के दुर्गा मंदिर में माता के दर्शनार्थ पूजन सामग्री लेकर महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी रही। दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके अलावा शीतला माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं मीरा साहिब क्षेत्र में दुर्गा माता मंदिर इंदिरा नगर व कृष्णा नगर सहित अन्य मंदिरों में प्रात: मंत्र उच्चारण के साथ हवन किया गया। इसमें पहुंच लोगों ने आहुतिया डाल मां दुर्गा की पूजा की।